12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाने को RTM Society ने उठाया बीड़ा

दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाने को RTM Society ने उठाया बीड़ा, शैलेश पाठक और रिदा खान ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

केशव गुप्ता

बहेड़ी तिराहे पर चलाया जागरूकता अभियान, जल्द होगा बड़े स्तर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम
बदायूं। यातायात माह नवंबर के तहत RTM Society for Social Development की ओर से उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस एवं Coral Motors Maruti Suzuki Arena के सहयोग से बहेड़ी तिराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश पाठक और RTM Society की डायरेक्टर रिदा खान ने सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शैलेश पाठक ने कहा कि बदायूं में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
वहीं संस्था की डायरेक्टर रिदा खान ने कहा कि RTM Society का उद्देश्य केवल जागरूकता अभियान चलाना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास कर सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को कम करना है। उन्होंने कहा कि हर जीवन अनमोल है और प्रत्येक परिवार की सुरक्षा संस्था की प्राथमिकता है।
अभियान में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा एवं नासिर ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में Coral Motors की ओर से मिले सहयोग के लिए GM Sales शैलेन्द्र चेतल एवं ब्रांच हेड बदायूं प्रणव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर RTM Society की टीम से डॉ. लुबना रहमान, मुशीर अली, एडवोकेट अज़हरुद्दीन, अबीर खान, आजम हुसैन, जुगनू, गुड्डा पहलवान, अंश पटेल एवं जीशान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अंत में RTM Society ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। संस्था ने स्पष्ट किया कि उसका लक्ष्य सुरक्षित बदायूं और दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.