12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

कृषि विज्ञान केंद्र समरेर का विधायक बब्बू भैया ने किया औचक निरीक्षण, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर दिया जोर

कृषि विज्ञान केंद्र समरेर का विधायक बब्बू भैया ने किया औचक निरीक्षण, किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने पर दिया जोर

केशव गुप्ता

बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ ने समरेर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं, शोध कार्यों और संचालित कृषि गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत किस्म के बीजों और वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से किसानों को बेहतर खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचना चाहिए, ताकि किसानों की आय और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके।
विधायक ने कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के अधिक से अधिक इस्तेमाल पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर (कृषि अभियंत्रण) डॉ. (इं.) संजय कुमार तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं सहायक प्राध्यापक (मृदा विज्ञान) डॉ. फूलचन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.