12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव -कुंवरगांव पुलिस ने तीन वर्षीय बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया

बदायूं। थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत बाजार में अकेली घूम रही तीन वर्षीय बच्ची को सऑपरेशन मुस्कान: कुंवरगांव पुलिस ने तीन वर्षीय बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलायाकुशल उसके परिजनों से मिलाया।

जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को मिशन शक्ति टीम को कस्बा कुंवरगांव में करीब तीन वर्षीय बच्ची अकेली घूमती मिली। बच्ची अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस टीम ने तत्काल बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान बच्ची की पहचान आफिया पुत्री तालीब हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 08, कस्बा एवं थाना कुंवरगांव, जनपद बदायूं के रूप में हुई। बच्ची खेलते-खेलते घर से बाजार पहुंच गई थी।

पुलिस टीम ने बच्ची को सकुशल उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सामने देखकर पिता और परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बच्ची को परिजनों से मिलाने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

कांस्टेबल राजेश कुमार

महिला हेड कांस्टेबल मीना देवी

महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना

महिला कांस्टेबल मंजू

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.