12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

विशुद्ध पत्रकारिता का संकट: मिशन से लेकर बाजार तक का सफर

।

बदांयू

आजादी से पहले तक पत्रकारिता एक मिशन थी। उद्देश्य एक ही था – देश को आजाद कराना। उस समय पत्रकारिता त्याग और बलिदान का नाम था।

आजादी मिलने के बाद मिशन पूरा हो गया। तब पत्रकारिता समाज में मान-सम्मान पाने का शौक बन गई। लोगों ने इसे अपनी पहचान बनाने का जरिया बना लिया।

समय बदला। शौक धीरे-धीरे जरूरत बन गया। फिर इसी जरूरत को पूरा करने के लिए रौब और प्रभाव का इस्तेमाल होने लगा।

फिर बाजार में कॉर्पोरेट कल्चर आया। बड़े-बड़े मीडिया घरानों ने पत्रकारिता को पूरी तरह से एक पेशा (प्रोफेशन) बना दिया। उन्होंने बाजार से खूब पैसा कमाया, लेकिन काम करने वालों को बहुत कम हिस्सा दिया।

जब इंटरनेट और सोशल मीडिया आया, तो बड़े घरानों का एकाधिकार टूट गया। उनके यहाँ काम करने वाले पत्रकार खुद ही अपना कैमरा-माइक लेकर बाहर आ गए।

अब बड़े घराने संविदा और स्ट्रिंगर के भरोसे चल रहे हैं। जो पत्रकार पहले बाहर आए, उनकी अपनी बाजार में कीमत बन गई। जो देखा-देखी बाद में आए, वे आज भी बीच मझधार में हैं।

आज सोशल मीडिया की पत्रकारिता तीन चीजों पर टिकी है ब्रांड, वैल्यू और विज्ञापन।

एक तबका ऐसा भी है जो पत्रकारिता की आड़ में दूसरा काम कर रहा है। वह सुबह से शाम तक जुगाड़ में लगा रहता है और रात का इंतजाम कर लेता है। उसे अपनी साख की कोई चिंता नहीं है।

जो वाकई विशुद्ध और ईमानदार पत्रकार है, उसके लिए आज गुजारा करना सबसे कठिन है।

उसके पास –
कोई तय वेतन नहीं है। सोशल मीडिया से कोई तय आमदनी नहीं है। विज्ञापन का कोई स्थायी स्रोत नहीं है।

यदि वह ईमानदारी से काम करे, तो घर कैसे चलाए? सरकार भी ऐसे पत्रकारों के लिए कुछ नहीं सोच रही। उनके लिए आयुष्मान कार्ड जैसी कोई योजना तक नहीं है।

मेरा मानना है कि आज के दौर में यदि किसी को विशुद्ध पत्रकारिता करनी है, तो उसे जीविका के लिए साथ में कोई दूसरा व्यवसाय भी करना चाहिए। तभी वह अपने जमीर से समझौता किए बिना निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकेगा।

सरकार मदद करेगी तो अपनी प्रशंसा भी करवाएगी। विज्ञापन देने वाला भी अपना हित देखेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.