12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जिरौलिया कुर्मियान में बिना अनुमति अश्लील डांस पर मुकदमा, 6 नामजद

।

उझानी (बदायूं), 16 नवंबर।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया कुर्मियान में नामकरण संस्कार की दावत के बाद बिना अनुमति महिलाओं से अश्लील नृत्य कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

FIR के अनुसार 16 नवंबर की रात अब्दुल्लागंज चौकी के दरोगा रवनीत सिंह, HC शक्ति सिंह व कांस्टेबल सुमित सिंह के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान ग्राम जिरौलिया में एक घर के बाहर कुछ महिलाएं नाम व पता अज्ञात अश्लील हरकतें करते हुए नृत्य कर रही थीं।

मौके पर मौजूद विशाल ने बताया कि अपने बच्चे के नामकरण के प्रोग्राम में बिना अनुमति प्राप्त किए महिलाओं से अश्लील नृत्य का आयोजन कराया जा रहा था। नृत्य करने वाली महिलाओं द्वारा अश्लील हरकतें की जा रही थीं। प्रोग्राम के आयोजक विशाल पुत्र रवि कुमार, रवि कुमार पुत्र ओमप्रकाश, ललित पटेल पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम जिरौलिया उझानी व पुष्पेन्द्र पुत्र मेहताब सिंह, सूरज पुत्र सुरेन्द्र सिंह, राजभान पुत्र मेहताब सिंह निवासी ग्राम भरकुइया थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं व अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त प्रोग्राम में मौजूद रहकर महिलाओं से अश्लील नृत्य कराने के लिए महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा था।

इस पर दरोगा रवनीत सिंह की तहरीर पर आयोजकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर गांव में डांस रुकवाने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों द्वारा दौड़ाने और दरोगा-सिपाही को पीटने की भी चर्चा है। हालांकि इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने मारपीट से इंकार किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.