12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के नवनिर्मित गेट का वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य ने किया उद्घाटन

हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के नवनिर्मित गेट का वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य ने किया उद्घाटन।

उझानी (बदायूँ)17 नवंबर ।

नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में बीती रात एक यादगार पल रहा। विद्यालय के नवनिर्मित भव्य मुख्य गेट का उद्घाटन बदांयू के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य ने रिबन काटकर किया। जैसे ही रिबन कटा, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर कॉलेजन प्रबंध समिति के करन थरेजा और विक्रांत मेंदीरत्ता ने श्री वैश्य का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रबंध समिति ने उनका शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमस्वरूप वैश्य ने कहा –
किसी भी विद्यालय का मुख्य द्वार केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होता, वह ज्ञान, अनुशासन और संस्कारों का प्रवेश द्वार होता है। आज इस नए गेट से विद्यालय ने विकास की एक नई सीढ़ी चढ़ी है। मुझे विश्वास है कि इस गेट से होकर जाने वाला हर बच्चा शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार लेकर निकलेगा और उझानी का नाम रोशन करेगा। प्रबंध समिति का यह प्रयास काबिले-तारीफ है।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा ही बच्चों को सफल नागरिक बनाती है।

इस अवसर पर सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल, जिला फुटबाल संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्मित गेट की भव्यता की सराहना की।

अंत में प्रबंध समिति ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.