पांच माह से नहीं आई है सैलरी घर चलना मुश्किल दीपावली पर भी नहीं मिला पेमेंट


बदायूं
उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्माचारी निगम बना दिया है लगातार सरकार प्रचार कर रही है ऐसे में एक तरफ सितंबर माह तक आउटसोर्सिंग कर्माचारीयो को पूरा वेतन और बढ़ा हुआ मानदेय देने के लिए सरकार कई बार घोषणा कर चुकी है लेकिन बदायूं के अधिकारी ऐसे आदेशो पर पलीता लगा रहे हैं जिससे सरकार की तो किरकिरी हो ही रही है लेकिन 2027 का चुनाव आउटसोर्सिंग कर्माचारी खेल बिगाड सकते हैं
बदायूं में ईसीसी एजूकेटर की भर्ती समग्र शिक्षा के तहत की गई है जिससे जिले में लगभग 300 ईसीसी एजूकेटर है जिनका वेतन कभी भी समय पर नहीं मिला है रेपिड फार सॉल्यूशन कंपनी के द्वारा काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है दीपावली भी त्यौहार ऐसे ही निकला है पांच माह से वेतन नहीं मिला है जिससे आज परेशान होकर सभी ईसीसी एजूकेटर सीडीओ आफिस पहुंचे और अपनी समस्या बताई |
सीडीओ गामिनी सिंगला ने तत्काल बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार को तलब किया और शीघ्र वेतन निकालने की कार्यवाही करने के लिए कहा है उधर सीडीओ ने सभी एजूकेटरो को भरोसा दिया है कि आप का वेतन समय पर ही मिलेगा निश्चित रहिये कोई भी परेशानी होने पर आप हमेशा पुनः मिले आकर जिससे ईसीसी एजूकेटर संतोष जनक जबाब पाकर वापस चलें गये है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com