12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा संविधान एवं मौलिक अधिकारों पर परिचर्चा व टॉक शो का आयोजन


​ मदर एथीना स्कूल में ‘उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण’ के तत्वावधान एवं विद्यालय के ‘लीगल लिटरेसी क्लब’ के अंतर्गत विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों एवं विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘संविधान, इसकी आवश्यकता तथा मौलिक अधिकार’ विषय पर केंद्रित गतिविधियों के अंतर्गत जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के मध्य सार्थक सामूहिक परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने विचार और जिज्ञासाएँ साझा कीं, वहीं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ‘टॉक शो’ के माध्यम से संविधान की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं उनके व्यावहारिक पहलुओं पर अत्यंत तार्किक एवं सारगर्भित संवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “आज के विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी समुचित ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही जागरूकता उन्हें एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं सशक्त नागरिक के रूप में विकसित करती है तथा ऐसे विधिक साक्षरता कार्यक्रम उनके बौद्धिक एवं नैतिक दृष्टिकोण को नई दिशा प्रदान करते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.