12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

आसिफ हमीदी एडवोकेट बने कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष

आसिफ हमीदी एडवोकेट बने कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष

कांग्रेसियों ने किया उनका फूल मालाओं से किया स्वागत
मिठाई बाटकर मनाई खुशी

बदायूं 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मानव अधिकार विभाग के अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जनपद बदायूं में असीम हमीद एडवोकेट को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है
इस मौके पर आज प्रदेश सचिव विधि विभाग दीपक मिश्रा एडवोकेट के चेंबर पर इकट्ठे हुए तमाम कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हाशिम हमीदी का फूल मालाओं से उनका स्वागत किया
और मिठाई बाटकर खुशी मनाएं

इस मौके पर जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट ने कहा है कि कांग्रेस ने हमारे साथी अधिवक्ता को जिला अध्यक्ष बनाया है निश्चित तौर पर जनपद बदायूं में कांग्रेस अब मानव अधिकारों का हनन होने नहीं देगी और हर गरीब किसान मजदूर नौजवान की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से किया जा रहे मानव अधिकारों के उल्लंघन पर हम कांग्रेस जन अब चुप नहीं बैठेंगे

इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष असीम हमीदी एडवोकेट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया निश्चित तौर पर जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उस पर मैं तन मन धन से खरा उतरने की कोशिश करूंगा
और जनपद बदायूं में हो रहे मानव अधिकार के उल्लंघनों पर उन्हें चिन्हित कर उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में हमें जो मौलिक अधिकार दिए हैं उन अधिकारों का आए दिन हनन किया जा रहा है जैसे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना स्वतंत्रता पर रोक लगाना भेदभाव को बढ़ावा देना बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना, मानव तस्करी ,बाल विवाह , और बंधुआ मजदूरी ,आदि मानव अधिकार के मामले सामने आने पर पीड़ितों से मिलकर उनकी लड़ाई को लड़ा जाएग
अति शीघ्र ही संगठन का विस्तार हेतु पूरे जनपद में कांग्रेस मानव अधिकार विभाग के पदाधिकारी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा
इस मौके पर तमाम कांग्रेस जनों का उन्होने धन्यवाद किया
यहाँ पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष
चौधरी वफाती मियां, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट, विधि विभाग के जिला सचिव प्रदीप मिश्रा, जिला सचिव अहमद अमजदी ,राजीव पटेल , शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी
जिला सचिव नदीम उद्दीन, रईस फारूकी, अकरम ,नरेश पाल , मुस्लिम अली ,आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.