7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी -दिनदहाड़े घर के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

।

अज्ञात युवक, साइकिल लेकर फरार, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर।

उझानी (बदायूँ) 11 नवंबर ।

नगर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी साइकिल को अज्ञात चोर चुरा ले गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला श्रीनारायणगंज, हनुमान गढ़ी मंदिर के पीछे, उझानी निवासी एडवोकेट नितिन गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उझानी को शिकायती पत्र दिया है।

तहरीर में बताया गया है कि 8 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे कोई अज्ञात चोर उनके दरवाजे पर आया और वहां खड़ी रेड कलर की साइकिल को चोरी कर ले गया।

पीड़ित के अनुसार, चोरी की पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है। फुटेज में एक युवक साइकिल लेकर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

नितिन गुप्ता ने पुलिस से चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर में दिन में हुई इस चोरी के बाद लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि जब दिनदहाड़े ही चोरियां होने लगीं, तो रात में सामान कितना सुरक्षित होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.