बिसौली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने कृपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है। शोक समाचार मिलते ही सतीश प्रेमी दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन करने पैतृक गांव समद नगर पहुंचे और उनकी अंत्येष्टि में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सतीश प्रेमी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” अंत्येष्टि के दौरान पूर्व प्रधान अनूप, जुगल किशोर गुप्ता, हाकिम सिंह सागर, मिनिस्टर, कपिल देव, शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे, जिन्होंने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को अंतिम विदाई दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com