7:40 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस की छुट्टी की तारीख बदली, अब 24 नवंबर की बजाय 14 दिसंबर को रहेगा अवकाश

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस की छुट्टी की तारीख बदली, अब 24 नवंबर की बजाय 14 दिसंबर को रहेगा अवकाश ।

लखनऊ, 12 नवंबर।

यूपी सरकार ने ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस’ पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब यह छुट्टी 24 नवंबर के बजाय 14 दिसंबर को रहेगी।

सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने 12 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया।

शासन की ओर से पहले 24 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था। अब संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों में 14 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 24 नवंबर को सामान्य कार्य दिवस रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.