7:39 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में जलभराव से नारकीय हालात, वार्ड नंबर 7 के लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

नगर पालिका की अनदेखी से तालाब बनी अर्जुन नगर की गली, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

दातागंज (बदायूं)। नगर पालिका परिषद दातागंज के वार्ड नंबर 7 स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। गली में पानी भरा होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते गली तालाब में तब्दील हो गई है।

जलभराव के कारण मोहल्ले में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि इस स्थिति से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.