बदायूं में भीषण सड़क हादसा: वैगनआर कार पलटने से दो की मौत, चार गंभीर घायल
केशव गुप्ता
बहेड़ी और बड़े सरकार के बीच हुआ दर्दनाक हादसा, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
बदायूं। जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बहेड़ी और बड़े सरकार के बीच मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। छह लोगों से भरी वैगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
हादसे में दो लोगों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com