10:12 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

बिल्सी पुलिस ने वांछित बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश

बिल्सी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुजरिया तिराहा, कस्बा बिल्सी से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम ढेल निवासी किशनपाल पुत्र जसवंत ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में बिल्सी थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा संख्या 388/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर उसके बयान दर्ज कराए। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर विजय और मंगली की नामजदगी गलत पाई गई। वहीं मामले में वांछित बाल अपचारी को 10 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल आदेश, महेशचंद्र और ललित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.