7:28 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

खैरी गांव के पास गहरी खाई में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार; पांच घायल, महिला जिला अस्पताल रेफर

खैरी गांव के पास गहरी खाई में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार; पांच घायल, महिला जिला अस्पताल रेफर

केशव गुप्ता

बिल्सी (बदायूं)। जनपद के बिल्सी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिण्डौल से बिल्सी की ओर आ रहा सवारियों से भरा ई-रिक्शा खैरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में करीब 7 से 8 लोग सवार थे। हादसे में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिल्सी पहुंचाया गया।
सीएचसी में पूनम, खुशबू, दीक्षा और अनीता सहित पांच घायलों को उपचार दिया गया। वहीं गुड़िया की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.