10:12 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन

।

डॉ. त्रिवेन्द्र के प्रयासों को सराहा, कहा – महिला सशक्तिकरण के ये प्रयास देश को सशक्त दिशा देंगे।

उझानी (बदायूँ) 10 नवंबर ।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए देश के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं नगर के एपीएम पीजी कॉलेज उझानी, बदायूँ में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा दो नवीन पुस्तकों की रचना की गई है।

डॉ. त्रिवेन्द्र द्वारा रचित ‘महिलाएं शिक्षा एवं स्वास्थ्य’ एवं ‘प्रतिभाशाली महिलाएं’ नामक पुस्तकों का विमोचन राज्य सभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार माननीय बीएल वर्मा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा ने कहा कि समाज में महिला सशक्तिकरण पर कार्यों के द्वारा डॉ. त्रिवेन्द्र जो प्रयास कर रहे हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव हमारे देश को सशक्त दिशा की ओर अग्रसर करेगा।

उन्होंने कहा कि डॉ. त्रिवेन्द्र के अथक प्रयासों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बहुत कम व्यक्ति होते हैं जो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री जी ने इस अवसर पर डॉ. त्रिवेन्द्र को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर आने के लिए भी सराहा।

डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और उसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुके डॉ. त्रिवेन्द्र की इन नवीन रचनाओं को लेकर साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.