10:12 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला। धर्मपाल सिंह ने आंवला कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा की

धर्मपाल सिंह ने आंवला कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा की, कहा- गोवंशीय पशु भारत की मूल पहचान।

आंवला। आंवला कस्बे में रेलवे स्टेशन रोड स्थित नगरपालिका की कान्हा गौशाला में गोवर्धन पूजा हुई। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री और राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को पूजा की।

पूजा के बाद उन्होंने गौमाता को गुड़ और फल खिलाए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति उत्सव प्रधान है और पर्व-त्योहार जीवन के गूढ़ रहस्यों से परिचित कराते हैं।

उन्होंने कहा कि गोवंशीय पशु भारत की मूल पहचान हैं और इस बात को नकारा नहीं जा सकता। गोवर्धन पूजा के दिन गौ-पूजन का आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश यादव, यशवंत सिंह, सूरजभान गुप्ता, संजय अग्रवाल, रामवीर प्रजापति, आरेंद्र सिंह चौहान, रामनिवास मौर्य, प्रभाकर शर्मा, जितेंद्र चंद्रा, राधेश्याम मौर्य, सचिन गुप्ता, दिनेश मौर्य, जय गोविंद सिंह, सपना अग्रवाल, उषा सतीजा, मीना मौर्य कोमल अग्रवाल और हरीश चौहान मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी बीनू सिंह, असलम खां, मन्ठे सिंह और अनमोल गुप्ता मौजूद रहे। नगरपालिका का पूरा स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.