10:11 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में मनाया गया विश्व विज्ञान दिवस, शांति और सतत विकास में विज्ञान की भूमिका पर दिया जोर

बदायूं। जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विज्ञान की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका, वैज्ञानिक सोच और सतत विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में विज्ञान के महत्व को उजागर करना तथा शांति और विकास को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि यूनेस्को द्वारा वर्ष 2001 में विश्व विज्ञान दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था। इसके बाद पहली बार 10 नवंबर 2002 को यह दिवस मनाया गया। वर्ष 2026 की थीम ‘विज्ञान कूटनीति के माध्यम से साझा आधार’ है।

उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को महान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन की रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है।

विवेक जौहरी ने धर्म और विज्ञान को एक-दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि दोनों का उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाना है। विज्ञान का सदुपयोग मानवता के कल्याण के लिए होना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर अज्ञानता, अंधविश्वास और पाखंड से दूर रहा जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने सनातन वैदिक ज्ञान और विज्ञान के महत्व पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अनेक विज्ञान संचारक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.