।


दुधौनी गांव का मामला, बिल्सी थाने में तहरीर पर हुई कार्रवाई।
बिल्सी (बदायूँ)10 नवंबर ।
बिल्सी थाना क्षेत्र के दुधौनी गांव में नशे में गाली-गलौज करने से मना करने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, प्रार्थी अवधेश पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम दुधौनी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ ने बताया कि दिनांक 9-11-2026 को समय करीब 5 बजे शाम, उसके ही गांव का कुलदीप नशे की हालत में उसे गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर वह नहीं माना।
आरोप है कि इसी कहा-सुनी में कुलदीप पुत्र बिजेन्द्र व नीरज पुत्र धर्मपाल जाटव निवासी ग्राम दुधौनी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूँ ने उसे लात-घूंसों व डंडों से मारा-पीटा, जिससे उसे चोट आई है। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक, थाना बिल्सी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com