

उझानी- दीपावली पर घर आए फूफा पर तमंचा ताना, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने दी जान से मारने की धमकी।
उझानी बदांयू 9 नवंबर।
थाना क्षेत्र के गांव पतरघटा में दीपावली की रात पुरानी बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पड़ोसी ने घर में घुसकर फूफा पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के बीच-बचाव से बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने आरोपी को तमंचा व कारतूस सहित पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पतरघटा निवासी संजीव (22) पुत्र अनार सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उसके अनुसार, 8 नवंबर की शाम उसके फूफा साहब सिंह पुत्र नेक्सू, निवासी बगुलानगला, थाना मुजरिया, दीपावली के त्योहार पर उसके घर आए हुए थे। तभी पड़ोसी रामरहीश (54) पुत्र जीवाराम किसी पुरानी बात को लेकर उनसे मारपीट करने लगा।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामरहीश अपने घर से तमंचा निकाल लाया और उसमें कारतूस भरकर फूफा साहब सिंह पर तान दिया। उसने धमकी दी कि जान से मार दूंगा। संजीव व आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। लोगों के तत्परता दिखाने पर आरोपी गोली चला देता।
घटना के बाद संजीव ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी रामरहीश को तमंचा व कारतूस सहित थाने लाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com