सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
केशव गुप्ता
सहसवान पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर की कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं में भेजा न्यायालय
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर अनावश्यक पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवक फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट और ट्वीट कर रहा था, जिससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश उत्पन्न होने की आशंका थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार 9 नवंबर 2026 को मोहल्ला चंदनपुर निवासी सूरज यादव पुत्र चन्द्रकेश को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह एवं कांस्टेबल अवनेश कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com