11:19 am Friday , 27 November 2026
BREAKING NEWS

चंद्रिका इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

टीएसआई नासिर हुसैन ने विद्यार्थियों को बताए यातायात नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की दी जानकारी

बदायूं। यातायात माह के अंतर्गत चंद्रिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान टीएसआई नासिर हुसैन एवं कांस्टेबल कुलदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी नियमों के बारे में बताया। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व को समझाया।

टीएसआई नासिर हुसैन ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.