दो लोग घायल, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
फोटो
सहसवान: गुरुवार देर शाम सहसवान कछला मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। गन्ना लदे ट्रेक्टर ट्राली और बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।
हादसा गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सहसवान कछला मार्ग पर मोहल्ला शहबाजपुर के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी सलमान (30) पुत्र आलम अली अपने साढ़ू छोटे (40) पुत्र सुबराती निवासी मोहल्ला मिर्धा टोला के साथ क्षेत्र के गांव नसीरपुर बाइक से जा रहे थे। कछला मार्ग पर बाइक गन्ना लदी ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सलमान और छोटे के अलावा चौधरी मोहल्ला निवासी मुशीर और गांव नगला मिश्र निवासी अर्जुन घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सलमान और छोटे को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार किया जा है। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
महेन्द्र सक्सेना
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com