7:33 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

ओमकार सिंह एवं मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने की सहभागिता

लखनऊ में संविधान बचाओ मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में जनपद के कांग्रेस जनों ने की सहभागिता
बदायूं 26 नवंबर 2026 आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बदायूं जनपद के कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के नेतृत्व में बदायूं जनपद के कांग्रेसियों ने भारी संख्या में कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
सहभागिता करने वालों में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अंकित चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिन वीरपाल सिंह यादव जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम मियां पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुन्ना लाल पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं महेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस के सीएलपी लीडर विधायक वीरेंद्र चौधरी गुड्डू भैया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व प्रदेश कमेटी के सचिव कुनाल चौधरी वरिष्ठ नेताओं से संगठन एवं आगामी कार्यक्रमों हेतु मुलाकात कर चर्चा की ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.