8:01 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

संविधान दिवस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

संविधान दिवस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

केशव गुप्ता

बदायूँ। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
इस दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, संविधान के प्रति सम्मान एवं लोकतांत्रिक आदर्शों को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को कानून के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने और आमजन के प्रति निष्पक्ष एवं जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.