7:53 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

दबतोरी रेलवे ट्रैक पर रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत

दबतोरी रेलवे ट्रैक पर रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

दबतोरी (बदायूं)। दबतोरी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक संख्या 22-सी (पूर्वी) के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेल ट्रैक पर रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हसनैन पुत्र अली जान निवासी रम्पुरा, तहसील आंवला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक करीब एक-दो दिन पहले मुसिया नगला आया था। परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बुधवार को वह दबतोरी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया, जहां रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.