7:53 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा में श्रद्धालुओं को पम्पलेट बांटकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मेला ककोड़ा में बदायूँ पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, श्रद्धालुओं को पम्पलेट बांटकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

केशव गुप्ता

बदायूँ। यातायात माह-2026 के तहत बदायूँ पुलिस द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को मेला ककोड़ा में यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी।
अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए और सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
बदायूँ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी जागरूक करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.