8:01 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बारिश में 6 से 8 महीने तक बंद रहता है रास्ता, ग्रामीणों ने पक्का पुल और सड़क निर्माण की उठाई मांग

बारिश में 6 से 8 महीने तक बंद रहता है रास्ता, ग्रामीणों ने पक्का पुल और सड़क निर्माण की उठाई मांग

केशव गुप्ता

रसूलपुर नगला (उसावां), बदायूं। गांव में बारिश के दौरान आवागमन की समस्या गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में रास्ता करीब 6 से 8 महीने तक बंद रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नदी पर पक्का पुल और सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल और सड़क न होने के कारण बरसात के समय आवागमन बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में समस्या का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य कराने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.