7:33 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

सैदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक

सैदपुर में सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक; हेलमेट बांटे और ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

बदायूं। यातायात माह-2026 के तहत बुधवार, 25 नवंबर को थाना वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। RTM सोसाइटी के सहयोग से हुए कार्यक्रम में डायरेक्टर निदा खान और उनकी टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं यातायात पुलिस टीम ने लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए।

आगामी सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात और कम दृश्यता के दौरान पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रॉलियां दूर से दिखाई दे सकें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.