8:01 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मेले में जाने के लिए घर से निकला 30 वर्षीय अंकुर, रास्ते में मिली लाश

मेले में जाने के लिए घर से निकला 30 वर्षीय अंकुर, रास्ते में मिली लाश; मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी साफ

केशव गुप्ता

बदायूं। मेले में शामिल होने के लिए घर से निकले 30 वर्षीय युवक अंकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र के ओम नगरिया गांव के पास एक पुलिया पर उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान की।
जानकारी के मुताबिक, अंकुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बेहड़ी गांव का रहने वाला था। वह सूरजीत यादव का बेटा था। परिजनों के अनुसार, अंकुर घर से मेला ककोड़ा जाने के लिए निकला था, लेकिन मेले में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिया के पास युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कराने के लिए पुलिस ने शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इसके बाद बेहड़ी गांव के कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान अंकुर के रूप में की।
पुलिस फिलहाल प्रथम दृष्टया इसे हादसे में हुई मौत मानकर चल रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच, परिवार में पसरा मातम।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.