7:33 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

घुमंतू गौवंश पर तेजाब डाल कर किया घायल

घुमंतू गौवंश पर तेजाब डाल कर किया घायल हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
महेन्द्र सक्सेना
सहसवान: एक घुमंतू गौवंश पर तेजाब डालकर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश को घायल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि किसी ने एक गौवंश के ऊपर तेजाब डाल दिया है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल गौवंश का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। सूत्रों के अनुसार तेजाब डालने वाला व्यक्ति मोहल्ला पट्टी यकीन का बताया जा रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.