7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में देव दीपावली का पर्व

​​बिसौली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में देव दीपावली का पर्व बड़ी ही श्रद्धा, भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के प्रमुख मंदिरों और चौक-चौराहों को मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया।
मंगलवार को ​शाम ढलते ही श्रद्धालुओं ने श्री लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में सामूहिक रूप से दीपदान किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की स्वर्णिम आभा से जगमगा उठा। इस दौरान भजन-कीर्तन और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने हिस्सा लेकर सुख-शांति की कामना की। ​”देव दीपावली का पावन पर्व हमें अपने भीतर के अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान, सद्भाव और मानवता का दीप जलाने की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि इस दिन देवतागण स्वयं पृथ्वी पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, ममता अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, निधि अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, लवी अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर पराशरी, बंधनी अग्रवाल, विनीत शर्मा, लवी अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.