7:42 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेले में जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 जुआरी गिरफ्तार, 4.20 लाख बरामद, 3 मुकदमे दर्ज

ककोड़ा मेले में जुए पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 जुआरी गिरफ्तार, 4.20 लाख बरामद, 3 मुकदमे दर्ज।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, धार्मिक मेले में चल रहा था खुलेआम जुए का खेल।

कादरचौक (बदायूं) 24 नवंबर ।

जनपद के थाना कादरचौक क्षेत्र में लगे ककोड़ा मेले में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मेले में दांव लगाकर जुआ खेल रहे 50 लोगों को 4 लाख 20 हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। इस मामले में 3 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ककोड़ा मेले में जुआ खेलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग खुलेआम दांव लगाते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर कार्रवाई की गई।

कादरचौक पुलिस ने बीती रात मेले में छापा मारकर जुआ खेल रहे 50 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4,20,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत 3 मुकदमे दर्ज किए हैं।

इस पूरी कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने बाइट भी दी है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मेले में जुआ जैसी अवैध गतिविधि को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद मेले में मौजूद जुआरियों में भगदड़ मच गई। कई लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

पुलिस ने साफ कर दिया है कि जिले में कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध गतिविधियां चलती मिलीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.