7:49 pm Tuesday , 24 November 2026
BREAKING NEWS

42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक

बदायूं। बिजनौर की विवेक यूनिवर्सिटी में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित 42वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में 8 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। टीम का नेतृत्व अजय पाल सिंह ने किया, जबकि कोच देव पाल सिंह के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बदायूं लौटने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान उपसचिव डॉ. कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह राठौर और नीरज शर्मा ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर बधाई दी। सचिव अजय पाल सिंह ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। स्वर्ण पदक विजेताओं में अनुश्री शर्मा, मितांश पाल, राग रस्तोगी, शुभनील राठौर, अलीशबा फातिमा, अजय पाल सिंह, अनाभ्या राठौर और अनाबिया हाशमी शामिल रहे। रजत पदक यांश रस्तोगी, अलीशबा फातिमा, देवांश शस्तोगी, देवांगना रस्तोगी, माही, अभिनव पटेल और वाफिया खान ने जीते। कांस्य पदक विजेताओं में देवांश गुप्ता और राजा शामिल हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.