
कछला रोड पर हुआ हादसा, तीन घायल, सीएचसी उझानी से मेडिकल कॉलेज रेफर।
उझानी-बदायूं, 22 नवंबर।
बदायूं-कछला रोड स्थित कछला चौराहा के पास शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा ने अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय दिया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस यूपी32एफजी2210 तत्काल मौके पर पहुंची।
एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी अंकित कुमार एवं पायलट उदयवीर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को तुरंत संभाला। घटनास्थल पर तीन घायल मरीज पाए गए, जिन्हें बिना समय गंवाए सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया।
ईएमटी द्वारा एम्बुलेंस के अंदर ही मरीजों का प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी स्थिति को स्थिर रखते हुए उन्हें शीघ्र ही सीएचसी उझानी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक मरीज का नाम आरती पत्नी अमर सागर और दूसरी पूर्वी पुत्री अमर सागर बताया गया है।
सीएचसी उझानी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
108 एम्बुलेंस सेवा की इस त्वरित कार्रवाई और प्रशिक्षित स्टाफ की सजगता से मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी 108 एम्बुलेंस सेवा की प्रशंसा करते हुए इसे आमजन के लिए एक जीवन रक्षक सेवा बताया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com