शादी में अब लहंगे के नीचे दिखेंगे डिजाइनर स्नीकर्स, प्री-वेडिंग और संगीत में छाया एम्ब्रॉयडरी-स्टोन वर्क का क्रेज।
दुल्हनें और उनकी सखियां कर रही हैं जमकर खरीदारी, आराम के साथ स्टाइल का भी मिलेगा तड़का।
उझानी-बदांयू 21 नवंबर।
शादी का सीजन आते ही बाजार में फैशन का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अब दुल्हनें लहंगे के नीचे ऊंची एड़ी की सैंडल नहीं, बल्कि डिजाइनर स्नीकर्स पहनना पसंद कर रही हैं। शादी के प्री-वेडिंग और संगीत समारोहों के लिए इस बार एम्ब्रॉयडरी और स्टोन वर्क वाले स्नीकर्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
दुल्हनें और उनकी सखियां लहंगे के नीचे पहनने के लिए खास तौर पर इन डिजाइनर स्नीकर्स की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में इनकी मांग तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों के अनुसार पहले जहां दुल्हनें केवल एक जोड़ी सैंडल लेती थीं, वहीं अब वे संगीत, हल्दी, मेहंदी और शादी के लिए अलग-अलग स्नीकर्स पसंद कर रही हैं।
फुटवियर के कारोबारी सुनील ने बताया कि शादी के प्री-वेडिंग और संगीत समारोहों के लिए इस बार एम्ब्रॉयडरी और स्टोन वर्क वाले स्नीकर्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दुल्हनें और उनकी सखियां लहंगे के नीचे पहनने के लिए खास तौर पर इन डिजाइनर स्नीकर्स की खरीदारी कर रही हैं।
कारोबारियों का कहना है कि इन स्नीकर्स की खासियत यह है कि ये देखने में भारी लहंगे के साथ भी बेहद खूबसूरत लगते हैं और पहनने में भी आरामदायक होते हैं। घंटों डांस और रस्मों के दौरान पैरों में दर्द नहीं होता। यही वजह है कि युवा दुल्हनें इसे स्टाइल के साथ कम्फर्ट का परफेक्ट कॉम्बो मान रही हैं।
बाजार में 800 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के डिजाइनर स्नीकर्स उपलब्ध हैं। मोती, कुंदन, जरदोजी और स्टोन वर्क वाले स्नीकर्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। दूल्हे भी अब शेरवानी के साथ मैचिंग स्नीकर्स पहन रहे हैं।
शादी के सीजन में इस नए ट्रेंड से फुटवियर बाजार में भी रौनक आ गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com