12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में दो गिरफ्तार

उसावां पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फिरोज पुत्र नत्थे अली निवासी ग्राम हजारा, थाना उसावां को गिरफ्तार किया। फिरोज के खिलाफ वर्ष 2021 के मामले में धारा 457/380 के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।
वहीं दूसरे अभियुक्त महीपाल पुत्र नन्ने निवासी वार्ड नंबर 07, कस्बा उसावां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत दर्ज मामले में न्यायालय से वारंट जारी था।
दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी ग्राम हजारा और कस्बा उसावां से की गई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक प्रेमेन्द्र पंवार, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल विशाल शर्मा शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.