12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

सिविल लाइंस में टाटा मैजिक ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

सिविल लाइंस में टाटा मैजिक ऑटो में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

केशव गुप्ता

प्राइवेट बस अड्डे के पास अचानक धधका टाटा मैजिक, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस अड्डे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टाटा मैजिक ऑटो में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और टाटा मैजिक धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.