12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

ककोड़ा मेले का विधिवत शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एसएसपी अंकिता शर्मा व सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया गंगा पूजन


बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से विख्यात ऐतिहासिक मेला ककोड़ा का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, गंगा पूजन और हवन कर मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए।

मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया।

इसके अलावा मेले में स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सीओ उझानी राहुल पाण्डेय, मेला प्रभारी, थाना प्रभारी कादरचौक विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.