।

उझानी (बदायूँ)17 नवंबर ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उझानी पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय पुत्र उमेश, निवासी ग्राम संजरपुर बालजीत, उझानी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन था और लंबे समय से पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने वारंट जारी किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके मकान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार और हेड कांस्टेबल शिवपाल सिंह शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com