12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कछला घाट पर मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम के सामने पेश

।

उझानी (बदायूं), 16 नवंबर।

कछला घाट पर 14 नवंबर को दो समुदाय के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त फजले पुत्र हबीब निवासी पंखिया नगला थाना उझानी को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आज गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं। नियमानुसार कार्यवाही कर अभियुक्त को उप जिलाधिकारी नगर के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.