12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

एथीना बिज़मार्ट-2026 में विद्यार्थियों की धूम: कक्षा -8 की राधिका सिंह ने जीता ‘थ्री डोर फ्रिज’, अन्य विजेताओं ने भी जीते आकर्षक उपहार

​ मदर एथीना स्कूल में आयोजित भव्य ‘एथीना बिज़मार्ट-2026’ के अंतर्गत आयोजित लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न आकर्षक पुरस्कार अपने नाम किए। जिसमें कक्षा-8 की मेधावी छात्रा राधिका सिंह ने प्रथम पुरस्कार के रूप में शानदार ‘थ्री डोर फ्रिज’ जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया उसके अभिभावक इस पुरस्कार को पाकर अत्यंत ही प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने स्कूल की बहुत बहुत प्रशंसा की l इसके साथ ही, कक्षा-5 के छात्र निश्चल सक्सेना ने द्वितीय पुरस्कार के रूप में माइक्रोवेव जीता, जबकि कक्षा-7 की आराध्या सारस्वत ने तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉली बैग प्राप्त किया। इस लकी ड्रॉ में चतुर्थ और पंचम पुरस्कार डिनर सेट क्रमशः कक्षा-8 की आराध्या वर्मा तथा कक्षा-1 की अविका शर्मा की झोली में आए। विजेताओं और उनके परिजनों में इस अभूतपूर्व सफलता को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सभी विजेता बच्चों और उनके अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, शिक्षण वातावरण और इस अनूठे आयोजन की मुक्तकंठ से बहुत-बहुत प्रशंसा की।
​इस विशेष अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एथीना बिज़मार्ट जैसे आयोजन बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, उद्यमशीलता और उत्साह का संचार करते हैं। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का प्रमाण है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.