12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

शेखूपुर चीनी मिल में गूंजा हवन का मंत्र, 50वें पेराई सत्र का हुआ धमाकेदार शुभारंभ।


बदायूँ 15 नवंबर ।

दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. शेखूपुर में रविवार को इतिहास रच दिया गया। मिल के 50वें पेराई सत्र का शुभारंभ बेहद भव्य अंदाज में हुआ। SDM सदर सांई आश्रित शाखमुरी ने मिल गेट पर विधि-विधान से हवन-पूजन कर सत्र की शुरुआत की। जैसे ही डोंगे में पहला गन्ना पड़ा, पूरा मिल परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

शुभारंभ की परंपरा के तहत सबसे पहले ग्राम शेखूपुर निवासी बृजभान की गन्ने से भरी बैलगाड़ी और ग्राम बदरपुर निवासी अमित पटेल की ट्राली की तौल कराई गई। किसानों के चेहरों पर इस बार उम्मीद और उत्साह साफ झलक रहा था।

SDM ने खुद डोंगा पूजन कर उसमें गन्ना डाला। इसके बाद मिल परिसर स्थित सैयद बाबा की मजार पर चादरपोशी की गई और शिव मंदिर में पूजन-अर्चन हुआ। सर्वधर्म समभाव की यह झलक देखने लायक थी। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों किसानों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रधान प्रबंधक रामकेश सिंह ने समारोह में आए सभी अतिथियों और किसानों का आभार जताया। उन्होंने कहा – “किसान भाई शुरू से ही मिल को स्वच्छ और ताजा पेड़ी गन्ना दें। इससे मिल सुचारु रूप से चलेगी और आप लोगों के गन्ने का भुगतान भी समय से हो सकेगा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष सोबरन सिंह, आरटीओ हरिओम गौतम, मिल संचालक अर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.