बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को बिल्सी स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन का आयोजन कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से पहुंचे सम्मानित नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को विधायक के सामने रखा। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। साथ ही जनहित से जुड़े प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और उनके समाधान में अनावश्यक देरी न की जाए, ताकि लोगों को समय से न्याय और राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा, विकास और विश्वास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दर्शन के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे रखने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com