8:29 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मुस्लिम युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने गांव के अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। आरोपी भी उसी गांव का निवासी है। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था, जबकि आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इसी गांव गिरधरपुर यात्री शेड के पास से आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.