।
2 मासूम बच्चों संग मायके में रह रही पीड़िता।
उझानी (बदायूं) 13 नवंबर।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर एक विधवा महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थिनी हिना पत्नी स्व. रफीक निवासी ग्राम अधौन, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़, हाल निवासी ग्राम मानकपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह दिनांक 17.03.2019 को ग्राम मानकपुर में रफीक पुत्र बुद्धन खाँ के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।
पिता ने निकाह में हैसियत के अनुसार गृहस्थी का समस्त सामान, मोटर साइकिल सुपर स्पलेंडर, चांदी की पायल, चांदी के छल्ले, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, सास को सोने के कुण्डल, नाक की लौंग, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व सभी घर के लोगों को कपड़े दिए थे।
आरोप है कि सास शकीला, ससुर बुद्धन पुत्र सिरदार खाँ, जेठ नफीस, जेठानी समा, ननद अफसाना, दिलेशाना, शबाना, ननदोई फैजल व ननद अफसाना दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति रफीक ने कभी अतिरिक्त दहेज की मांग नहीं की। पति का देहान्त रोड एक्सीडेंट में दिनांक 26.11.2023 को हो गया था।
आरोप है कि शुरू से ही जेठ नफीस बुलेट गाड़ी पिता से लेकर आने को कहता था। पति के देहान्त के बाद मांग और बढ़ गई। प्रार्थिनी को न खाने को देते, न घर में रहने देते। उसके दो बच्चे हैं, लड़की अनाबिया 5 वर्ष व लड़का अजहर 4 वर्ष।
तहरीर में कहा गया है कि देवर कामिल अविवाहित था। नफीस व सभी लोग कामिल के साथ रहने को बोलते थे, लेकिन शर्त थी पहले बुलेट गाड़ी खरीदकर दो। पिता ने असमर्थता जताई।
घटना दिनांक 02.01.2026 समय करीब 9 बजे सुबह की है। आरोप है कि नफीस व उक्त सभी लोगों ने बुलेट गाड़ी लेकर आने के बाद ही घर में रहने देने की धमकी दी व मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने बचाया। पिता दूल्हे, माँ जहाना, भाई खालिद व अल्फाज उसी दिन दोपहर ससुराल पहुँचे और पंचायत जोड़ी। पंचायत ने भी बुलेट न मांगने को कहा, पर आरोपी अड़े रहे कि जब तक बुलेट नहीं दोगे, लड़की को घर में नहीं रखेंगे। प्रार्थिनी उसी दिन पिता के साथ मायके चली आई।
प्रार्थिनी को पता चला कि देवर कामिल की शादी जुलाई 2026 में कर दी गई, जिसमें नफीस ने बुलेट गाड़ी दहेज में ले ली। फिर भी प्रार्थिनी को घर में रखने व बच्चों की दवा गोली का खर्चा देने को तैयार नहीं हैं।
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भारती सिंह को सौंपी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com