8:28 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

विवेचनाओं का करें समयबद्ध, निष्पक्ष निस्तारण : डॉ कठेरिया

एसपी देहात ने सहसवान और जरीफनगर थाने में की विवेचनाओं की समीक्षा
सहसवान: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ ह्रदेश कठेरिया ने शुक्रवार को थाना सहसवान और जरीफनगर के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही विवेचनाओं में साक्ष्यों का संकलन, गवाहों के बयान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई समय से पूर्ण करने तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विवेचक से लंबित विवेचनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर बिंदुवार समीक्षा की। जिन विवेचकों की विवेचनाएं लंबित थीं उन्हें ताकीद की कि वह जल्द से जल्द इनका निस्तारण करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.