7:04 am Saturday , 14 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान: भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

सैकड़ों पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

सहसवान: शुक्रवार को नगर में श्रीमद भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में सिर पर कलश रखे पीत वस्त्रथारी महिलाएं और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कथा स्थल से शुरु हुई शोभायात्रा मोहल्ला जहांगीराबाद, अकबराबाद, नयागंज समेत नगर के विभिन्न मंदिरों पर होती हुई वापस कथा स्थल पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद विधि विधान से कथा का शुभारंभ किया गया। 13 से 20 नवंबर तक चलने वाले भागवत कथा सप्ताह में प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) द्वारा कथा सुनाई जाएगी। यात्रा में अवसर पर आयोजकों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजकों ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.