उझानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तमंचों, चाकू और फर्जी नंबर प्लेट वाली अल्टो कार समेत 3 बदमाश गिरफ्तार।
उझानी बदांयू 13 नवंबर।
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर व 4 कारतूस जिंदा, एक चाकू व एक गाड़ी अल्टो नंबर UP24UC8173, चार नंबर प्लेट फर्जी, चार मोबाइल फोन, एक हथौड़ा, एक टूटी चेन पीली धातु की, एक सफेद धातु की तगड़ी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर की रात्रि में मण्डी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
गिरफ़्तार अभियुक्तों में
दिलीप सिंह पुत्र श्रीपाल निवासी वार्ड नं. 35 हनुमान पहाड़ी थाना खैरथल जिला खैरथल राजस्थान,
गोविन्द कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी नूरपुर मौ. रामनगर थाना नूरपुर बिजनौर, हाल पता हनुमान पहाड़ी बाईपास रोड खैरथल थाना खैरथल जिला खैरथल राजस्थान ओर सन्नी कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी मकान नं. 4217 गली नं. 10 अजीत नगर गाँधी नगर थाना गाँधी नगर ईस्ट दिल्ली, हाल निवासी वार्ड नं. 35 हनुमान पहाड़ी खैरथल थाना खैरथल जिला खैरथल राजस्थान।
पुलिस को उनके पास से 2 तमंचे 315 बोर व 4 कारतूस जिंदा 315 बोर, एक चाकू, एक गाड़ी अल्टो नं. UP24UC8173, चार नंबर प्लेट फर्जी, चार मोबाईल फोन, एक हथौड़ा, एक टूटी चैन पीली धातु की, एक सफेद धातु की तागड़ी बरामद हुई है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में बरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकुमार मलिक, हेडका.कांसटेविलप्रीतोष कुमार, अंकुश कसाना व प्रशान्त कुमार शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com